पिथौरागढ़: गुडौली गांव में चोरो ने एक घर का ताला तोड़कर हज़ारो रूपये के समान पर हाथ साफ़ किया| आइये जानते है पूरा मामला विस्तार से|
कनालीछीना विकासखंड के गुडौली गांव में चोरो ने एक घर से ताला तोड़कर हज़ारो रूपये के ताम्बे के बर्तन और कपड़े चोरी कर लिया| चोरी की इस घटना से ग्रामीण सुरक्षा को लेकर डरे हुए है| ग्रामीणों ने पुलिस से चोरो को शीघ्र पकड़ने की मांग की है| गुडौली ग्राम निवासी राजस्व उपनिरीक्षक मोहन चंद्र पांडेय परिवार के साथ हल्द्वानी में रहते है| रविवार को जब वह हल्द्वानी से अपने गांव आये तो माकन का ताला टुटा मिला भीतर देखने पर ताम्बे के सरे बर्तन, कपड़े व बिस्तर गायब मिले|
चोरो ने अलमारी का ताला तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया था| मोहन चंद्र पांडेय ने इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी| चोरी की सुचना पर कनालीछीना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया| पुलिस चोरो का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है| इधर गांव में चोरी की इस घटना से लोगो के मन में सुरक्षा के प्रति भय बना हुआ है| ग्रामीणों ने पुलिस से चोरो का शीघ्र पता लगाने की मांग की है|
***अगर आपको हमारी खबरे पसंद आयी तो हमारे फेसबुक पेज पिथौरागढ़ न्यूज़ लाइव को लाइक करे और इस पोस्ट को शेयर करे***