पिथौरागढ़ की ताज़ा खबरे 14 दिसंबर 2021
1. सेना में लेफ्टिनेंट बने पिथौरागढ़ के कुजगाड़ निवासी जगमोहन, क्षेत्र में खुसी की लहर| आपको बता के पिथौरागढ़ के कुजगनिवासी जगमोहन सिंह धरियाल सेना में लेफ्टिनेंटबन गए है| उन्होंने दिसंबर में IMA से पास आउट होकर शपथ ली उनकी इस सफलता से शेरा में खुसी की लहर है| कुजगाड़ निवासी जगमोहन धरियाल केपरिवार वर्तमान में ल्युन्ठूड़ा में रहता है| उनके पिता चंद्र सिंह धरियाल भी सेना से रिटायर्ड है और माता गृहणी है| उनके दादा भी भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके है| उनके परिवार में खुशी का माहौल है|
2. बेरोजगारों ने पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में निकली आक्रोश रैली बोले बेरोजगारों का शोषण नहीं किया जायेगा बर्दास्त| सोमवार को जिले के बेरोजगारों ने पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में आक्रोश रैली निकाली| जिले भर से सभी बेरोजगार रामलीला मैदान में एकत्रित हुए और नयी बाजार, सिमलगैर , केमू स्टेशन, टकाना होते हुए कलेक्ट्रट तक जान आक्रोश रैली निकाली| इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नितिन ने सरकार से पुलिस कांस्टेबल और SI की आयु अधिकतम बढ़ाकर जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी करने की मांग की| यूथ कांग्रेस प्रवेश प्रवक्ता चंचल बोरा ने कहा की सरकार 24000 पद खोलने का छलावा कर रही है| सरकार ने तीन माह से नए पद जारी नहीं किये है| युवा बेरोजगार सौरव चाँद ने कहा की सरकार जिस तरह बेरोजगारों का शोषण कर रही है उसे बिलकुल बर्दास्त नहीं किया जायेगा| बाद में बेरोजगारों ने DM के माध्यम से CM को ज्ञापन भेजा|
3. पिथौरागढ़ में युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने वाले एक अभियुक्त को किया पुलिस ने गिरफ्तार| पिथौरागढ़ के सिल्थाम निवासी एक युवती ने पुलिस में तहरीर दी है उसकी अश्लील वीडियो व्हाट्सप्प पर वायरल की गयी है| उक्त अभियुक्त का नाम मोनू बताया जा रहा है| जो की युवती को अश्लील मैसेज करता है और युवती को जबरन शादी करने का दबाब बना रह है| तहरीर के आधार पर कोतवाली में धारा 354बी , 506 IPC के तहत अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज किया गया|
4. पिथौरागढ़ के जमराड़ी क्षेत्र में में आल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त, एक की मौत और चार लोग घायल| पिथौरागढ़ मुख्यालय से लगभग 20 km दूर एक आल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी| आल्टो कार में पांच लोग सवार बताये जा रहे है मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गए है वही बीती रात को घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया जहा पर चारो घायलों का इलाज चल रहा है| वही कार दुर्घटनाओं के कारणों की जाँच की जा रही है|
5. अवैध रूप से शराब बेचने पर तीन लोगो को किया गिरफ्तार पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बेचने पर तीन लोगो को किया गिरफ्तार किया| प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में SI अनिल कुमार की टीम ने सिल्थाम बाजार से भूपेंद्र को पचास पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया धर्मशाला लाइन में एक दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने पर विजय बोरा को 12 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया इसके अतिरिक्त SI पवन जोशी ने धोबी घाट के समीप से ललित चाँद को गिरफ्तार किया इसके अतिरिक्त SI प्रियंका मोनी ने जाखनी निवासी दीपक के खिलाफ शांति व्यवस्था भांग करने पर धारा 151 के तहत करवाई करी|