पिथौरागढ़: मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्र संजय और रजत ने उतीर्ण की एनडीए की परीक्षा| आइये जानते है पूरी खबर विस्तार से| आपको बता दे की पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्र संजय मेहता और रजत उपाध्याय ने देश के प्रतिष्ठित सैन्य परीक्षा एनडीए उतीर्ण की है उनकी सफलता से विद्यालय में खुसी का माहौल है| विद्यालय के निदेशक रुद्राक्ष जोशी और प्रबंधक रचना जोशी ने छात्रों के माता पिता को शुभकामनाएँ दी है| विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश्वरी शर्मा ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए अन्य छात्रों को प्रेरणा लेने की बात कही| विद्यालय के सभी अध्यापको ने संजय और रजत की कामयाबी पर खुसी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनये दी है|
***अगर आपको हमारी खबरे पसंद आयी तो हमारे फेसबुक पेज पिथौरागढ़ न्यूज़ लाइव को लाइक करे और इस पोस्ट को शेयर करे***