माता वैष्णो देवी के मंदिर में मची भगदड़ 12 श्रद्धालुओं की हुई मौत 13 लोग हुए घायल

By | January 1, 2022

कटरा: माता वैष्णो देवी के धाम से काफी दुखद समाचार आया है बताया जा रहा है की धाम में भगदड़ मचने से 12 लोगो की मौत हो गयी और 13 लोग घायल हो गए है| आइये जानते है पूरा मामला विस्तार से|

आपको बता दे की शनिवार को देर रात 2.15 बजे वैष्णो देवी मंदिर के गेट नंबर 3 के पास ये घटना हुई| घटना के मुख्या कारण का तो पता नहीं चल पाया है जिससे यह हादसा हुआ लेकिन सूत्रों की माने तो घटना की वजह श्रद्धालुओं के आपस की बीच में कहा सुनी और धक्का मुक्की को बताया जा रहा है| केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री इस घटना पर नज़र बनाये हुए है| आपको बता दे इस घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रूपये मुआवजे और घायलों को 2 लाख मुआवजे की घोषणा सरकार द्वारा देने की गयी है| साथ ही जो घायल है उंनका इलाज का पूरा खर्चा माँ वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड वहन करेगा|

***अगर आपको हमारी खबरे पसंद आयी तो हमारे फेसबुक पेज पिथौरागढ़ न्यूज़ लाइव को लाइक करे और इस पोस्ट को शेयर करे***

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *