राष्ट्रीय रजत पदक विजेता मुक्केबाज़ शोभा कोहली का पिथौरागढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

By | October 18, 2022

पिथौरागढ़: राष्ट्रीय रजत पदक विजेता मुक्केबाज़ शोभा कोहली का पिथौरागढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत। आइये जानते है पूरी खबर विस्तार से| 36 वे राष्ट्रीय खेलो का आयोजन 2 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2022 तक गुजरात के गाँधी नगर में किया गया था| इसमें पिथौरागढ़ जनपद की महिला मुक्केबाज़ शोभा कोहली ने 52 kg वर्ग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था| सोभा कोहली के राष्ट्रीय खेलो में पदक जितने के उपरांत अपने गृह जनपद पिथौरगढ़ पहुंचने पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, खेल विभाग द्वारा आज सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में स्वागत किया गया| इस अवसर पर कुमारी शोभा का माल्या अर्पण कर उन्हें बधाई दी तथा वक्ताओं द्वारा उभरती हुई महिला मुक्केबाज़ की प्रशंसा करते हुए अन्य मुक्केबाज़ों से प्रेरणा लेने की बात कही|

***अगर आपको हमारी खबरे पसंद आयी तो हमारे फेसबुक पेज पिथौरागढ़ न्यूज़ लाइव को लाइक करे और इस पोस्ट को शेयर करे***

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *