
Image source- aajtak.in
आज 27 अक्टूबर 2021 को समाजवादी पार्टी पिथौरागढ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एस एन सचान द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालन में जिला अध्यक्ष रमेश सिंह बिष्ट के आवास पर राजीव यादव प्रदेश उपाध्यक्ष युथ ब्रिगेड एवं अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष धनीराम अगारी के साथ आगामी बिधान सभा 2022 हेतु एक चर्चा परिचर्चा आयोजित की गई,इस चर्चा का मुख्य बिंदु पिथौरागढ एवं अल्मोड़ा के दसों बिधान सभा के प्रत्यासियों के अब तक प्राप्त आवेदनों पर चर्चा हुई पिथौरागढ बिधान सभा प्रभारी चंद्र सिंह बिष्ट एवं अल्मोड़ा प्रभारी सुरेश परिहार के अवलोकन हेतु फ़ाइल तैयार की गई।
जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा के साथ पार्टी के सक्रिय सदस्य चंदन आर्या उपस्थित रहे अल्मोड़ा के 5 बिधान सभा क्रमांक 48,50,(51,सुरक्षित),53 एवं 52 से प्राप्त आवेदनों के साथ सूची बद्ध करके आगामी माह में होने वाली प्रदेश स्तरीय मीटिंग में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी श्री राजेन्द्र चौधरी जी को सौपने पर सहमति बनी।
इसी क्रम में पिथौरागढ के चारों बिधान सभा क्रमशः 42,43,44 एवं (45 सुरक्षित) के प्राप्त आवेदनों पर बिचार विमर्श किया गया एवं अवलोकन हेतु दोनों जिलों के आवेदनों को सम्मलित रूप से प्रदेश कार्यालय को ई मेल के माध्यम से भेजा गया।
***अगर आपको हमारी खबरे पसंद आयी तो हमारे फेसबुक पेज पिथौरागढ़ न्यूज़ लाइव को लाइक करे और इस पोस्ट को शेयर करे***