पिथौरागढ़: देव सिंह मैदान में एक्सरसाइज करने के दौरान हार्ट अटैक आने से 19 वर्षीय युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर| आइये जानते है पूरी खबर विस्तार से| पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के देव सिंह मैदान में शुक्रवार सुबह एक्सरसाइज करने के दौरान एक 19 वर्षीय युवक को हार्ट अटैक आ गया| इस दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा| मैदान में एक्सरसाइज कर रहे लोगो ने तुरंत युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर जिला अस्पताल के लोगो ने युवक को मृत घोषित कर दिया| आपको बता दे की युवक जिला मुख्यालय के कासिनी का रहने वाला था| वह आर्मी के भर्ती की तैयारी कर रहा था और उसके लिए वह कासिनी से 5 km दौड़कर देव सिंह मैदान आता था और एक्सरसाइज किया करता था| युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही पुरे क्षेत्र में शोक की लहर है|